सुर्खियों में कश्मीर-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
शांतिपूर्वक संपन्न चुनाव आज सुर्खियों में कश्मीर, लोकतंत्र हो रहा सफल वोटिंग बुथ पर लगी भीर।....

सुर्खियों में कश्मीर
-------------
शांतिपूर्वक संपन्न चुनाव
आज सुर्खियों में कश्मीर,
लोकतंत्र हो रहा सफल
वोटिंग बुथ पर लगी भीर।
विदेश से आए पर्यवेक्षक
चुनाव प्रक्रिया रहे निहार,
निष्पक्ष चुनाव से घाटी में
आतंक पर कड़ा प्रहार।
बौखला रहे पाक चाइना
उनकी यहाँ गली न दाल,
माहौल वोट का मोदमय
लोकतंत्र हो रहा बहाल।
कांग्रेस अब भी असमंजस में
विशेष धारा पर नेका का साथ,
विभाजनकारी धारा लगाने में
कांग्रेस के ही नेहरू का हाथ।
पता नहीं कब देशहित में
पार्टी में रचनात्मक बदलाव।
तुष्टिकरण की नीति घातक
कब समता का आएगा भाव?
हरियाणा में चुनाव प्रचार
मुद्दा प्रमुख भ्रष्टाचार,
सबसे भ्रष्ट वंशवादी परिवार
जगह तो उनकी कारागार।
भ्रष्ट नेताओं की गोलबंदी
विकास हो रहा दरकिनार,
जाति मजहब का उभार
अमर्यादित बयान शर्मसार।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






