एक देश एक चुनाव  करोड़ों का होगा बचाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

एक देश एक चुनाव  करोड़ों का होगा बचाव, विकास न होगा बाधित  अति महत्वपूर्ण सुझाव। ....

Sep 18, 2024 - 18:52
Sep 18, 2024 - 18:53
 0
एक देश एक चुनाव  करोड़ों का होगा बचाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
एक देश एक चुनाव  करोड़ों का होगा बचाव-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

एक देश एक चुनाव 
करोड़ों का होगा बचाव
----------------
एक देश एक चुनाव 
करोड़ों का होगा बचाव,
विकास न होगा बाधित 
अति महत्वपूर्ण सुझाव। 

वंशवादी सारी पार्टियाँ
इसका कर रही खिलाफ,
क्षेत्रीय  मुद्दे दब  जायेंगे
छुटभइये नेता होंगे साफ।

हर अच्छे कदम का विरोध 
कांग्रेस तो करते  आई है,
कई अन्य विपक्ष का संग
जनता में बहस गरमाई है।

वन इलेक्शन तैयार नेशन
विपक्ष में  सियासी टेंशन,
भ्रम फैलाने का ही इरादा
मुद्दा को भटकाने का मन।

बयानों में कटुता विषवमन
चुनावों में आपस में अनबन,
कहीं न कहीं हर समय चुनाव 
सौहार्द  का भी  होता हनन।

दोषपूर्ण चली आ रही पद्धति
कायम हरदम रहता तनाव,
जातिपाति मजहब के झगड़े
वोटों का गलत जोड़ घटाव।

एक साल रहे चुनावी धूम
पाँच बरस रहे समरसता,
एक नेशन एक चुनाव ही
जन हित हेतु सुगम रास्ता।


-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।