Bigg Boss Winner 18: बिग बॉस सीजन 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा, जानिए कितनी मिली मनी प्राइस
Bigg Boss Winner 18 : करनवीर मेहरा ने सभी को चौंकाते हुए बिग बॉस सीजन 18 अपने नाम कर लिया है। उन्होने अपने प्रतिद्वंदी विवियन डिसेना और रजत दलाल को पीछे छोड़कर ट्राफी अपने नाम की।

Bigg Boss Winner 18 : टेलीविजन का सबसे चर्चित रियल्टी और कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 18 समाप्त हो गया है। बिग बॉस सीजन 18 के विनर करनवीर मेहरा बने हैं। जिन्होंने कड़े मुकाबले में अपने दो प्रतिद्वंदी विवियन डिसेना और रजत दलाल को पीछे छोड़ा। फिनाले वीक में बिग बॉस के ज्यादातर दर्शक विवियन डिसेना और रजत दलाल को विनर मान रहे थे। यहां तक कि खुद ज्यादातर कंटेस्टेंट करनवीर मेहरा को थर्ड पोजिशन पर देख रहे थे। लेकिन जैसे ही स्टेज पर शो के होस्ट सलमान खान ने अपने अंदाज में करनवीर मेहरा को विनर घोषित किया। विवियन डिसेना समेत सभी लोग चौंक गए। सभी का मुंह उतर गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि सीजन 18 करनवीर मेहरा जीत चुके हैं।
करनवीर मेहरा ने सिद्धार्थ शुक्ला की बराबरी की :
बिग बॉस सीजन 18 को बहुत पसंद किया गया। दर्शकों ने सीजन 13 के बाद सीजन 18 को दूसरा सबसे हिट सीजन बताया। बिग बॉस फिनाले में 6 प्रतियोगी पहुंचे थे। जिसमें ईशा सिंह नंबर 6 पर रहीं तो वहीं चूम दरांग नंबर 5, अविनाश मिश्रा नंबर 4, रजत दलाल नंबर 3, विवियन डिसेना रनर अप रहे तो करनवीर मेहरा के हाथों ट्रॉफी लगी। आपको बता दें कि करनवीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 जीतकर ये इतिहास रचा था। जीत के बाद करनवीर मेहरा ने सिद्धार्थ को लेकर कहा कि वो बहुत अच्छा लड़का था। हमने एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताया। वो बड़े दिल का इंसान था।
रजत दलाल का शॉकिंग एवेक्सन :
बिग बॉस सीजन 18 में रजत दलाल के एवेक्सन ने ना सिर्फ दर्शकों को हैरान किया बल्कि सलमान खान और खुद रजत दलाल को यकीन नहीं हुआ। क्योंकि फिनाले वीक में घर के अंदर एक प्रेस कांफ्रेंस हुई थी। जिसमें इल्विश यादव ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। बाहर भी रजत दलाल के फैंस को यकीन था कि इस बार ट्रॉफी फरीदाबाद आयेगी। लेकिन बिग बॉस की असली जनता ने खेल को देखते हुए करनवीर मेहरा को विनर बनाया। रजत दलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किस्मत करनवीर के साथ थी। मैं किस्मत पर भरोसा करता हूं। करणवीर मेहरा को बधाई।
ट्रॉफी के साथ मिला ये इनाम :
इस बार बिग बॉस सीजन 18 का थीम टाइम का तांडव था। 6 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ ये सीजन 19 जनवरी 2025 को जाकर समाप्त हुआ। लगभग 15 हफ्ते के बाद शो को विनर मिला। करनवीर मेहरा को एक चमचमाती ट्रॉफी मिली है। साथ ही 50 लाख रूपए की राशि भी मिली है। बता दें कि सीजन 17 में मुनव्वर फारूकी को भी इतनी ही चीजें मिली थी।
What's Your Reaction?






