Maiya Samman Yojana : कई महिलाओं के खाते में रुके 2500 रुपये! जानिए पैसे पाने के लिए क्या करें

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत 50 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिल रहे हैं, लेकिन कई महिलाओं के पैसे रुक गए हैं। जानिए किन कारणों से पैसे बंद हुए और किन जरूरी कामों से आप फिर से योजना का लाभ ले सकती हैं।

Sep 16, 2025 - 13:37
 0
Maiya Samman Yojana : कई महिलाओं के खाते में रुके 2500 रुपये! जानिए पैसे पाने के लिए क्या करें
Maiya Samman Yojana : कई महिलाओं के खाते में रुके 2500 रुपये! जानिए पैसे पाने के लिए क्या करें

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना से राज्य की करीब 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जा रहे हैं। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दी जा रही है। लेकिन हाल ही में कई महिलाओं के खाते में पैसे आना बंद हो गए हैं। शुरुआत में उन्हें योजना का लाभ मिला, लेकिन अब खाते खाली हैं। इससे महिलाएं परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले योजना के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था। इस दौरान हजारों महिलाओं के नाम हटाए गए। वे महिलाएं योजना के लिए अयोग्य पाई गईं। योजना का लाभ पाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। जिन पर खरा उतरने वाली महिलाएं ही पात्र मानी जाती हैं।

योजना की आवश्यक योग्यता इस प्रकार है:
 महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो।
 उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
 राशन कार्ड में महिला का नाम दर्ज हो।
 महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी न हो।
 महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो।
 परिवार आयकर दाता न हो।

अगर आप इन सभी मापदंडों पर खरी उतरती हैं तो आप योजना का लाभ पाने के लिए योग्य हैं। ऐसे में यदि आपके खाते में पैसे नहीं आ रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सबसे पहले बैंक जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। आधार से लिंक न होने पर योजना का पैसा नहीं आता। इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन यानी ई-केवाईसी पूरा न होने पर भी लाभ बंद हो सकता है।

अगर आधार लिंक और ई-केवाईसी दोनों सही हैं तो फिर तकनीकी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको बैंक अधिकारी या योजना से जुड़े अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

सरकार ने भरोसा दिया है कि जिन महिलाओं का नाम हटाया गया है वे यदि आवश्यक शर्तें पूरी करती हैं तो पुनः आवेदन कर सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे में जरूरत है कि महिलाएं स्वयं जागरूक रहें। आधार लिंक, ई-केवाईसी और अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे कर योजना का लाभ लें।

अगर आपके पैसे रुक गए हैं तो तुरंत बैंक जाएं और समस्या का समाधान कराएं। यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर भी देती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।