बाँटने की सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बाँटने की सियासत  कांग्रेस की आदत, उसकी सोच ने कर दी सामाज की बुरी हालत। .....

Aug 31, 2024 - 10:44
 0
बाँटने की सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बाँटने की सियासत - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बाँटने की सियासत 
-------------
बाँटने की सियासत 
कांग्रेस की आदत,
उसकी सोच ने कर दी
सामाज की बुरी हालत। 
 
जातीयता का उभार 
भविष्य हेतु खतरनाक,
सौहार्द का तानाबाना
हो जाएगी अवश्य खाक।

शिवाजी की मूर्ति ढही
राजनीति शुरू हुई,
विपक्ष का तेज हमला
किरकिरी  सत्ता की हुई। 

पीएम ने माँगी माफी
शिवा जी प्रकरण पर,
मेरे वे आराध्य देव हैं 
दुख मूर्ति के गिरने पर।

नहीं रूक रही सियासी तूफान 
विपक्ष सीएम पर हमलावार,
उनका माँग  रहा है त्यागपत्र 
व्यर्थ  मचा रहा हैं  हाहाकार। 

जाति धर्म और सियासी कर्म 
भरमाने की हो रही कोशिश,
जातिगणना पर अड़ी कांग्रेस 
वोटबैंक हेतु रच रही साजिश।

परेशानी एकजुटता से
बोलते विभेदकारी बोल,
विकास से नहीं लेना देना
जानबूझकर देते विष घोल।

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।