ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने रवैया उसका यह अति गंभीर, इवीएम पर भी  व्यर्थ सवाल  हार जाने पर नहीं धरते धीर।....

Nov 26, 2024 - 01:06
Nov 26, 2024 - 01:27
 0
ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने
------------------
ढूँढ़  रहा विपक्ष हजार बहाने
रवैया उसका यह अति गंभीर,
इवीएम पर भी  व्यर्थ सवाल 
हार जाने पर नहीं धरते धीर। 

बेमतलब बाधित कर संसद
किसका वे साध रहे हैं हित,
बरगलाना जन का हुआ फेल
चुनाव में हो गए बिल्कुल चित?

कर बवाल सौहार्द बिगाड़
विपक्ष कराता अपनी फजीहत,
चुनाव परिणाम नकार रहे
उतार रहे संविधान की इज्जत। 

नहीं करता सकरात्मक सहयोग 
सही काम में करता अवरोध,
अराजकता का करते पोषण 
मोदी विरोध में देश  विरोध। 

चुनाव खतम जारी खींचतान 
राजनीति  प्रेरित संभल बवाल,
तुष्टिकरण के लिए सपा के नेता
प्रशासन वपर उठा रहे  सवाल?

दंगाईयों का पुलिस पर हमला
भीड़  ने किया जोरदार पथराव,
कई पुलिस कर्मी हो गए घायल
गोली चलने से बढ़ा अति तनाव। 

इससे चार जन हुए हताहत
इसपर  शुरू हुई सियासत,
न्यायालय आदेश नहीं मान
भीड़ ने की संविधान आहत।

संभल कांड सोची समझी चाल
सत्ता को बदनाम की साजिश,
नहीं पच  रहा  विपक्ष  को हार 
करते देश अस्थिर की कोशिश। 
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।