अपने सिद्धांत से भटक गई कांग्रेस-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
हारकर भी क्यों अहंकार में कांग्रेस, मुफ्त की मलाई बाँटने में कांग्रेस?...

अपने सिद्धांत से
भटक गई कांग्रेस
------------
हारकर भी क्यों
अहंकार में कांग्रेस,
मुफ्त की मलाई
बाँटने में कांग्रेस?
हिन्दू को आपस में
लड़ाती है कांग्रेस,
सीखों पर उंगली
उठाती है कांग्रेस।
अपने सिद्धांत से
भटक गई कांग्रेस,
बपौती राहुल की
बन गई कांग्रेस।
मिलता जुलता पाक से
राहुल का बयान,
कर रही जनता
इस पर तो ध्यान।
कांग्रेस विरोध में
सीखों का प्रदर्शन,
राहुल ने सौहार्द का
किया है हनन।
कश्मीर या हरिआना
वंशवादी घराना,
बरगलाते जनता को
मिथ्या ही लुभाना।
असंभव विशेष धारा का
वापिस फिर आना,
कांग्रेस नेका छेड़ रही
केवल भ्रमित तराना।
भारत की सेना
विश्व सर्वोत्तम ,
सजग और सतर्क
रहती है हरदम।
--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
What's Your Reaction?






