विदेश में बैठा नीच सोरोस-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

विदेश में बैठा नीच सोरोस भारत विरोध में देता बयान, मिथ्या नैरेटिव से देश  का करते रहता भारी नुकसान। ...

Dec 10, 2024 - 00:51
Dec 10, 2024 - 01:33
 0
विदेश में बैठा नीच सोरोस-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
विदेश में बैठा नीच सोरोस-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

विदेश में बैठा नीच सोरोस
----------------
विदेश में बैठा नीच सोरोस
भारत विरोध में देता बयान,
मिथ्या नैरेटिव से देश  का
करते रहता भारी नुकसान। 

सोरोस से मित्रता अति गाढ़ी
हर साजिश में राहुल संलिप्त,
पीएम मोदी  से  घृणा  कारण
भूल गए हैं  क्यों  वे  देशहित?

सोरोस के कारनामों पर 
उठा संसद में भी सवाल,
जारी  होता  रहा  हंगामा
भाजपा ने  किया बवाल।

काम का काम नहीं होता
हंगामा,नहीं सवाल जवाब,
अडानी का जवाब सोरोस 
संसद समय  होता  खराब।

अडानी  मुद्दे पर  कांग्रेस 
जा रही होती अब अकेल,
ममता  खुल्लेआम विरूद्ध 
राहुल का  कसती  नकेल।

चाहती वह खुद ही करना
राहुल को हटा इंडी नेतृत्व,
राहुल  का  लीडरशिप फेल
खतरे में गठबंधन अस्तित्व। 

विपक्ष मिल लाना चाह रहा है
धनखड़ पर अविश्वास प्रस्ताव,
खुद संसद को चलने नहीं  देते
चलते  रहते  हैं  विपरीत दाव।

पराजित होना माफी माँगना
कांग्रेस की तो पुरानी आदत,
अन्य दल साथ निभाते रहते
करते सभी अपनी  सियासत। 

झूठ बोलना करना गुमराह 
देश अस्थिर करने की चाह,
देखिए आगे आगे होता क्या
अति  कठिन गठबंधन  राह?
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।