Bollywood News : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने पैरेंट्स, दिवाली पर हुई बेटे के जन्म की खुशखबरी - देखें पहली झलक
क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिवाली के मौके पर बेटे को जन्म दिया है? जानें कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब के युवा नेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की यह खुशखबरी।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा के घर दिवाली के शुभ अवसर पर खुशियों की बारात आई है। कपल ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है और इस खुशखबरी को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया है।
दिवाली की रात आई खुशियों की बहार
शादी के दो साल बाद कपल के घर नन्हे राजकुमार की किलकारी गूंजी है। यह खुशखबरी और भी खास इसलिए है क्योंकि यह दिवाली के पावन पर्व के दिन आई है। राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक टचिंग पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:
"वो आखिरकार आ गया है। हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा। हम सच में इससे पहले कि जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते। हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं। पहले एक दूसरे के साथ हम थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। दिल से- परिणीति और राघव।"
सेलेब्स और फैंस ने दी ढेरों बधाई
इस खुशखबरी के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति सेनन, अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को बेस्ट विशेज दी हैं। फैंस का कहना है कि दिवाली के मौके पर इससे बड़ा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता था।
एक फैन ने लिखा, "दिवाली पर इससे बेहतर उपहार कुछ नहीं हो सकता! आप दोनों को ढेर सारी बधाई!"
दो महीने पहले किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने करीब दो महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक की थी। 25 अगस्त को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक केक की फोटो शेयर की थी, जिस पर लिखा था '1+1=3'। केक पर नन्हे पैरों के निशान भी बने हुए थे।
उस समय परिणीति ने कैप्शन में लिखा था, "हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है। हम काफी ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रहे हैं।"
अस्पताल में थीं एडमिट
हाल ही में परिणीति को अस्पताल में एडमिट किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और पूरा चड्ढा-चोपड़ा खानदान खुशियों में डूबा हुआ है।
यह जोड़ा साल 2023 में शादी के बंधन में बंधा था और अब उनके परिवार में एक नन्हे मेहमान के आगमन ने इस रिश्ते को और भी खूबसूरत बना दिया है। बॉलीवुड और राजनीति के इस पावर कपल को उनके इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!
What's Your Reaction?


