Saif Ali Khan Attack News : महज 72 घंटे में पुलिस की गिरफ्त में आया सैफ अली खान का आरोपी, पुलिस ने बताया बांग्लादेशी घुसपैठिया
मुंबई पुलिस की 35 टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन कर सैफ अली खान के आरोपी विजय दास और शहजाद को धर दबोचा। आरोपी मुंबई के ठाणे में गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है।

Saif Ali Khan attacker custody in police: बीते 16 जनवरी को फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी अब मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस की चपलता और मुस्तैदी ने आरोपी को घटना के 72 घंटे बाद ही धर दबोचा। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 टीमें लगाई थी। जो देश के अलग अलग राज्यों में आरोपी की तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। जो एक बगलादेशी घुसपठिया है। उसकी उम्र 30 साल है। इससे पहले उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने बताया आरोपी 6 महीने पहले मुंबई आया था। और नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी ने शाहरुख और सलमान खान के घर की भी रेकी की थी।
पुलिस ने बिछाया जाल :
सैफ अली खान जैसे हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस ने दिन - रात एक किए। पुलिस को 9 जनवरी का बांद्रा रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें आरोपी एक बाइक पर दिखा था। पुलिस चेहरा पहचानने वाली टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने बाइक का नंबर लिया। और पुलिस बाइकर तक जा पहुंची। इसके बाद बाइकर ने आरोपी की जानकारी दी। और पुलिस ने आरोपी को ठाणे में जाकर पकड़ लिया।
क्या सच में चोरी के इरादे से घुसा था :
जानकारी के मुताबिक आरोपी शहजाद एक हाउसकीपिंग फर्म में काम करता था। वो पहले सैफ करीना के घर सफाई के लिए गया था। लेकिन मुंबई पुलिस का बयान अलग है। वो 6 महीने पहले मुंबई आया। और चोरी के इरादे से घर में घुसा। 16 जनवरी को जब आरोपी ने देखा कि गार्ड सो रहा है। तभी वो 11वीं मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी डक्ट शाफ्ट में घुसा। वो डक्ट के जरिए बच्चों के कमरे में गया। कोई देख ना ले इसलिए बाथरूम में घुस गया।
आरोपी के लिए भिड़े वकील :
आपको बता दें कि सैफ अली खान मामले के आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी की पैरवी करने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए। कोर्ट के अंदर ही दोनों वकीलों के बीच धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने बीच बचाव कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। और मजिस्ट्रेट ने दोनों को एक टीम वर्क के साथ काम करने की बात कही। जाहिर सी बात है कि इस हाई प्रोफाइल केस को लड़कर वकील साहब सुर्खियों में आ सकते हैं।
What's Your Reaction?






