Chhaava worldwide Collection 2025: बॉक्स ऑफिस पर छाया फिल्म छावा का कमाल, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, जानिए तीन दिन की कमाई
बॉलीवुड फिल्म छावा ने तीन दिन में 70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। विक्की कौशल की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।

छावा फिल्म कलेक्शन न्यूज : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म छावा (chhaava) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने महज तीन दिन में 70 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही 30 करोड़ की ओपनिंग वाली छावा फिल्म दुनियाभर में सुर्खिया बटोर रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन वाली फिल्म छावा में विक्की कौशल ने जान फूंक दी है। इतना ही नहीं औरंगजेब का किरदार कर रहे अक्षय खन्ना की भी जमकर तारीफ हो रही है। यह फिल्म मराठी साम्राज्य पर शासन करने वाले क्षत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म है। शिवा जी सावंत की किताब छावा से इसकी कहानी को लिया गया है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।
क्या था फिल्म का बजट
बॉलीवुड फिल्म छावा 130 करोड़ के बजट से बनकर तैयार हुई है। जिसमें मुख्य भूमिका विक्की कौशल की है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फ़िल्म पहले ही दिन धमाल मचाते हुए 30 करोड़ की शानदार ओपनिंग कर डाली। वहीं दूसरे दिन भी 100 करोड़ के आसपास कमाई की। फिल्म छावा तीन दिन के अंदर 150 करोड़ जा सकती है। अभी तक इसने 121 करोड़ कमा लिए है। यानी पहले दिन 33.10 करोड़, दूसरे दिन 39.30 करोड़ , तीसरे दिन 49.3 करोड़ की कमाई की है।
विक्की कौशल का दबदबा
फिल्म छावा विक्की कौशल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। विक्की की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म उरी द सर्जिकल स्हैट्राइक है। जिसने 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 244.14 करोड़ की कुल कमाई की थी। दूसरे नंबर पर राजी फिल्म थी। जिसने 123.74 करोड़ कमाए थे। वहीं अब छावा है जो अभी तक 121 करोड़ कमा चुकी है। विक्की कौशल, रामिश्का मांधाना और अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म देखने के बाद लोग पूरी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






