Kerala Shock: द्रौपदी मुर्मू के उतरते ही पथानामथिट्टा में पूरा हेलीपैड धंसा, एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को धक्का मारकर निकालना पड़ा, आनन-फानन में बनाए गए हेलीपैड की खामी खुली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल में सबरीमाला दर्शन के लिए पथानामथिट्टा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास उतरीं, लेकिन उनके हेलिकॉप्टर के उतरते ही जल्दबाजी में बनाया गया हेलीपैड धंस गया। हेलिकॉप्टर को गड्ढों से धक्का देकर निकालना पड़ा। राष्ट्रपति सड़क मार्ग से आगे बढ़ीं। वह सबरीमाला मंदिर का दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

Oct 22, 2025 - 15:10
 0
Kerala Shock: द्रौपदी मुर्मू के उतरते ही पथानामथिट्टा में पूरा हेलीपैड धंसा, एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को धक्का मारकर निकालना पड़ा, आनन-फानन में बनाए गए हेलीपैड की खामी खुली
Kerala Shock: द्रौपदी मुर्मू के उतरते ही पथानामथिट्टा में पूरा हेलीपैड धंसा, एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को धक्का मारकर निकालना पड़ा, आनन-फानन में बनाए गए हेलीपैड की खामी खुली

देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दर्शन के ऐतिहासिक दौरे पर केरल के पथानामथिट्टा में एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को जब राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर से राजीव गांधी स्टेडियम के पास बने हेलीपैड पर उतरीं, तो उनके उतरते ही हेलिकॉप्टर का पहिया जमीन में धंस गया और देखते ही देखते पूरा हेलीपैड ही गहरे गड्ढों में बदल गया।

इस अचानक हुई घटना ने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। हालांकि, राष्ट्रपति सुरक्षित थीं, लेकिन वायुसेना के अधिकारियों को बड़ा झटका लगा। मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर हेलिकॉप्टर को धक्का देकर गड्डों से बाहर निकाला। यह घटना आनंद-फानन में की गई तैयारियों और सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

जल्दबाजी में बनाया गया 'धंसता' हेलीपैड

अधिकारियों ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि हेलीपैड जल्दबाजी में बनाए गए थे और कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था। इसलिए यह वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर का भार सह नहीं सका। अधिकारियों के अनुसार, मूल योजना पंबा के पास निलक्कल में लैंडिंग की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण स्थान बदलना पड़ा। इस तरह की जल्दबाजी में तैयारी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एक बेंहद गंभीर चूक मानी जा सकती है।

घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए राष्ट्रपति को सड़क मार्ग से सबरीमाला के लिए रवाना कर दिया।

पहली महिला राष्ट्रपति ने किया दर्शन

यह दौरा वैसे भी इतिहास में दर्ज होने वाला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। हालांकि उनसे पहले 1970 के दशक में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इस मंदिर का दौरा किया था, लेकिन महिला राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला दौरा है।

राष्ट्रपति अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार शाम को तिरवनंतपुरम पहुंची थीं, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका भव्य स्वागत किया था। सबरीमाला दर्शन के बाद, वह शाम को तिरवनंतपुरम लौट आएंगी। अपने दौरे के दौरान वह गुरुवार को राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी, इसके अलावा वह वर्कला और कोट्टायम जिले के पाला में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेकर उनकी केरल यात्रा समाप्त होगी। लेकिन इस दौरे को हेलीपैड धंसने की घटना के कारण लंबी अवधि तक याद किया जाएगा।

आपकी राय में, देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के दौरे के समय अस्थायी हेलीपैड बनाने के दौरान सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को कौन से दो सबसे अनिवार्य और अति-आवश्यक कदम उठाने चाहिए?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।