रांची में अपराधियों का आतंक, पूर्व पार्षद पर हमला, पुलिस पर सवाल
राजधानी रांची में बढ़ते अपराध, पूर्व पार्षद को गोली मारकर घायल किया

राजधानी रांची में अपराधियों का कहर जारी है। धुर्वा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने धुर्वा के निर्वतमान पार्षद वेद सिंह पर गोली चला दी।
जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब धुर्वा इलाके में ही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकल रही थी और लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वेद सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
सुरक्षा व्यवस्था में चूक
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रथयात्रा को देखते हुए करीब 7 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए थे, लेफिर भी अपराधी बिना किसी डर के घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।इस घटना के बाद रांची पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले कुछ समय में राजधानी में बढ़ते अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। क्या पुलिस इन अपराधों पर लगाम लगा पाएगी?
What's Your Reaction?






