भाजपा छोड़ने वाले कुणाल षाडंगी का बड़ा खुलासा, जानें क्यों दिया इस्तीफा

पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बताई वजह

Jul 7, 2024 - 20:27
Jul 7, 2024 - 21:29
भाजपा छोड़ने वाले कुणाल षाडंगी का बड़ा खुलासा, जानें क्यों दिया इस्तीफा
भाजपा छोड़ने वाले कुणाल षाडंगी का बड़ा खुलासा, जानें क्यों दिया इस्तीफा

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।



पूर्वी सिंहभूम की समस्याओं को नहीं सुना प्रदेश नेतृत्व

षाडंगी ने कहा कि पिछले कई महीनों से वे महसूस कर रहे हैं कि पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों को प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी जिले की महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति उदासीन है।

संगठनात्मक अनुशासन की कमी

उन्होंने कहा कि जिले की कई बुनियादी सुविधाओं और विशेष तौर पर युवाओं के मुद्दों पर यहाँ से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है।

जनता की आवाज बुलंद करने के लिए किया इस्तीफा

षाडंगी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में यह आवश्यक है कि उनकी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद किया जाए ताकि उनके समस्याओं का उचित समाधान हो सके, जो कि वर्तमान की परिस्थिति में भाजपा में रह कर उनको संभव प्रतीत नहीं होता है।इस बड़े फैसले से भाजपा में हलचल मच गई है। अब सबकी निगाह है कि कुणाल षाडंगी अगला क्या कदम उठाते हैं। क्या वे किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे या फिर स्वतंत्र राजनीति करने का फैसला लेंगे?

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।