होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ-- -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

रहें सब प्रेम से मिलकर नहीं हो कोई भी दंगा, ये सीख होली से सीखें बहा दें प्रम की गंगा,

Mar 4, 2026 - 19:47
 0
होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ--  -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 
होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ-- -डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ--
---------------------------------------------------------------------------

रहें सब प्रेम से मिलकर
नहीं हो कोई भी दंगा,
ये सीख होली से सीखें
बहा दें प्रम की गंगा,
जला दें होलिका  में द्वेष
और दुश्मनी अपनी,
मन हो जाएगा चंगा
तन हो जाएगा चंगा।

घर में और दफ्तर में 
खेलते रंग की होली,
कुछ नशे में झूमते हैं
खाते भंग की गोली,
कफन को बाँध सिर पर
चौकसी सीमा पर करते हैं,
रोज शहीद होते हैं
खेलते खून की होली।

बर्बर पाक की गोली
सीमा पर रोज चलती है,
निर्दोष घाटी की जनता
हर रोज मरती है,
समझे पाक न कोई बात
वो है भूत लातों के,
न सरकार समझती है
न सेना समझती है।

कलुष मन का मिटा डालें 
हम अबकी बार होली में,
मिटायें दुश्मनी मतभेद 
हम अबकी बार होली में,
विश्व गुरु देश  हो जाय
कोई डाले ना बाधा,
विपक्षी दल सुधर जाय
अबकी बार होली में।
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।