झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: 50 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ, अब ऑफलाइन भी
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) से 50 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजना की सरल और निःशुल्क आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की घोषणा की है। इस योजना से 21 से 50 वर्ष की आयु की 50 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
योजना की प्रमुख बातें:
???? योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
???? आवेदन प्रक्रिया अब डिजिटल के साथ-साथ ऑफलाइन (offline) भी शुरू हो गई है, जिससे महिलाओं को आवेदन करने में सुविधा होगी।
???? आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क हैं। किसी को भी इसके लिए एक पैसा भी नहीं देना है।
???? योजना को और भी सरल बनाया गया है ताकि हर बहन को तत्काल लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश:
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "प्रिय झारखंड के वीर नागरिकों, आज मैं आप सबसे एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। यह योजना हमारे राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अभूतपूर्व कदम है।"
उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलिये एवं विपक्ष लगातार इस योजना पर लोगों को दिग्भ्रमित एवं परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने सभी से इस योजना के बारे में सही जानकारी फैलाने और निरक्षर एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को फॉर्म भरने में सहायता करने की अपील की।
आप कैसे मदद कर सकते हैं:
- अपने आस-पास के निरक्षर और वंचित वर्ग की महिलाओं को फॉर्म भरने में सहायता करें।
- गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले में इस योजना के बारे में जानकारी फैलाएं।
- सोशल मीडिया पर #JMMSYForAll हैशटैग के साथ इस संदेश को शेयर करें।
- किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें/ट्वीट करें।
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा, "जब हम एक बहन की मदद करते हैं, तो हम एक पूरे परिवार की मदद करते हैं। आइए, मिलकर झारखंड को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाएं। जय झारखंड! जय हिंद!"
What's Your Reaction?






