बेंगलुरु में 24 साल की लड़की की निर्मम हत्या! क्या दोस्ती की सलाह बन गई जानलेवा?
बेंगलुरु में 24 साल की लड़की कृति की पीजी में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी अभिषेक ने उसे 20 बार चाकू से गोदा और गला रेत दिया। जानिए पूरी घटना की खौफनाक सच्चाई।

बेंगलुरु, कर्नाटक: क्या किसी दोस्त को सही राह दिखाना अब जानलेवा साबित हो सकता है? बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की कृति को पीजी (पेइंग गेस्ट) में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। यह खौफनाक वारदात 23 जुलाई की रात की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे कृति के पीजी में पहुंचा, दरवाजा खटखटाया, और कृति को बाहर बुलाकर गैलरी में ले गया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। सिर्फ 2 मिनट के भीतर उसने 20 बार चाकू से गोदा और गला रेतकर फरार हो गया।
क्यों किसी ने नहीं की मदद?
इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। शोर सुनकर जब बाकी लड़कियां बाहर आईं, तो वे बस तमाशा देखती रहीं, लेकिन किसी ने कृति की मदद नहीं की। इस दर्दनाक हमले के बाद कृति ने वहीं दम तोड़ दिया।
कौन है इस हत्या का जिम्मेदार?
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। कृति, जो कि बिहार की रहने वाली थी, उसकी हत्या का कारण एक छोटी सी बात निकली। दरअसल, आरोपी अभिषेक, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड था और बेरोजगार था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, और जब विवाद बढ़ता तो कृति बीच-बचाव करने आती थी। इससे अभिषेक नाराज था। कृति ने अपनी रूममेट को अभिषेक से दूर रहने की सलाह दी, जिससे अभिषेक बुरी तरह भड़क गया और उसने इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया।
क्या सच में कोई दोस्ती की सलाह जानलेवा हो सकती है?
यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आज के समय में किसी दोस्त को सही सलाह देना इतना बड़ा जोखिम बन गया है? क्या यह एक बड़ा सामाजिक मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है? आपकी राय हमें जरूर बताएं।
What's Your Reaction?






