रेड एफएम के 'पूजा ऑन व्हील्स' में जमशेदपुर की महिलाओं और बच्चों का दिखा जबरदस्त उत्साह
रेड एफएम द्वारा आयोजित 'पूजा ऑन व्हील्स' के चौथे दिन विजया गार्डन, बारिडीह में महिलाओं और बच्चों ने म्यूजिकल चेयर, धुनची डांस और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जानें कार्यक्रम की खास बातें।

जमशेदपुर, 1 अक्टूबर 2024: सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित 'पूजा ऑन व्हील्स' कार्यक्रम का चौथा दिन मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बार यह भव्य कार्यक्रम विजया गार्डन, बारिडीह में हुआ, जहां महिलाओं और बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इस इवेंट का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।
रेड एफएम की पूरी टीम, जिसमें आरजे स्मिता, आरजे अभय, आरजे राज, और आरजे निद्धि शामिल थे, कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंची।
इस कार्यक्रम में करीब पाँच सौ से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया। इवेंट में म्यूजिकल चेयर, धुनची डांस, सिंगिंग, रंगोली बनाओ और गोलगप्पा खाओ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कॉलोनी के निवासियों ने डांस और सिंगिंग में भी जमकर मस्ती की। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों में जबरदस्त जोश देखा गया, और सभी विजेता बनने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कई बड़े ब्रांड्स ने सहयोग दिया, जिनमें मारुति सुजुकी अरीना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, दमरो फर्नीचर सेंको गोल्ड, और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक शामिल थे।
पूरे शहर में रेड एफएम का यह 'पूजा ऑन व्हील्स' कार्यक्रम विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित हो रहा है, और हर जगह इसे भारी समर्थन मिल रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इवेंट प्लानिंग का काम मशहूर इवेंट प्लानर ॐ साईं इवेंट द्वारा किया गया। आयोजकों का कहना है कि इस इवेंट का लोगों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों का उत्साह और भागीदारी कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?






