Maharashtra news: उद्धव ठाकरे ने दी एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा एक सांसद तोड़कर दिखाओ
खबर के अनुसार उद्धव गुट के 6 सांसद बहुत जल्द शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते है। चुनाव में मिली हार के बाद उद्धव ठाकरे गुट में बेचैनी है।
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स लेटेस्ट न्यूज: पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा में उद्धव गुट की हार के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर चर्चा में है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना यह दावा कर रही है कि उद्धव गुट के कई सांसद उनके संपर्क में है। और वो बहुत जल्द हमारे साथ शामिल हो सकते है। तो वहीं उद्धव ठाकरे ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा मैं एकनाथ शिंदे को चुनौती देता हूं कि मेरा एक भी सांसद तोड़कर दिखाए। हमें पराजय स्वीकार नहीं है। और उन लोगों को जीत स्वीकार नहीं है।
विधायक भी शिंदे गुट के संपर्क में
महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सियासी घमासान जारी है। शिंदे का दावा है कि उद्धव ठाकरे के नौ में से 6 सांसद ऑपरेशन टाइगर के तहत बहुत जल्द महायुति का दामन थाम सकते है। उधर बीजेपी भी शिंदे कर पूरा समर्थन कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ विधायक भी शिंदे का समर्थन कर रहे है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार अगले पांच सालों तक स्थिर रहेगी। वो अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करेगी। बताया जा रहा है कि कई सांसद फंड को लेकर चिंतित है। जिसके लिए उन्हें दिक्कत हो रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति की गठबंधन सरकार है। इसलिए अगर उद्धव गुट के सांसद शिंदे के साथ आते है तो उन्हें विकास के लिए दिए जाने वाले फंड में समस्या नही होगी।
उद्धव ठाकरे का खुला चैलेंज
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे शुक्रवार को मुंबई में पार्टी नेता वा विधान परिषद के नेता अंबादास दानवे के किताब के विमोचन पर गए थे। ऑपरेशन टाइगर और महायुति को मिली जीत पर उन्होंने जमकर हमला बोला। शिंदे गुट की शिवसेना के एक नेता उदय सामंत का मानना है कि उद्धव ठाकरे के कुछ सांसद आने वाले समय में महायुति के साथ मिल जायेंगे। और जल्द ही यूबीटी के अंदर कलह पड़ने वाली है। किताब विमोचन के दौरान उद्धव ठाकरे ने महायुति पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना बहुमत मिलने के बाद भी आपस में झगड़ रहे हो। सीएम कौन होगा। यह तय करने के लिए एक महीना लगा दिया। मंत्री पद को लेकर झगड़ रहे है। मैने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। वो झूठे आरोप लगा रहे है। हमारे एक भी सांसद को वो तोड़ नहीं पाएंगे। इस बीच उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के मतदाता वाले बयान को लेकर समर्थन भी किया। पांच महीने में इतने मतदाता कैसे बड़े गए। ये सब धांधली है। उन्होंने हमारी पार्टी तोड़ी। लोकतंत्र की हत्या की।
What's Your Reaction?