बवाल थमने का नाम नहीं - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Aug 17, 2024 - 20:38
Aug 17, 2024 - 21:09
 0
बवाल थमने का नाम नहीं - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
बवाल थमने का नाम नहीं - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

बवाल थमने का नाम नहीं
----------------
थमने का नाम नहीं बवाल
आक्रोशित है सारा बंगाल,
संदेह  घेरे में ममता सरकार 
बन रही आरोपियों की ढाल।

सबूत मिटाने का प्रयास
तोडफोड की राजनीति खास,
जारी डाक्टरों का आंदोलन 
कानून व्यवस्था से  निरास।

ममता भी कर रही प्रदर्शन
यह  विरोध या है  दिखावा,
प्रदेश में उन्हीं की सरकार 
स्पष्ट दिखता उनका छलावा।

अराजकता हुई बेकाबू 
बलवती गुंडों का राज,
असुरक्षित हुए अस्पताल 
ममता  को नहीं है लाज।

खास डाक्टरों का तबादला
ममता जी ले रही है बदला,
करते सरकार की आलोचना
सच बोलने की उनमें हौसला।

इलाज अभाव में तड़पे मरीज
डाक्टर माँग रहे सुरक्षा, न्याय,
बीच में पीस रही बेचारी जनता
स्वास्थ्य सेवा से बंचित असहाय।

अन्य प्रदेश का नाम लेने से
अपराध नहीं  हो जाता  कम,
बलात्कार किसी भी राज्य का
मिले दंड सख्त कृत्य निर्मम।

बलात्कारी कितने क्रूर निर्दयी 
शव देख हुआ  माहौल गरम,
सरेआम  मिले  कठोर शसजा
फाँसी भी इनके लिए है कम।

ऐसे  कांड का नहीं रूकना
देश के लिए बड़ा अभिशाप,
राजनीति से ऊपर उठकर
सोचें  कैसे  रूके यह  पाप?

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।