हिन्दु उत्पीड़न  पर हुए चुप - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

अल्पसंख्यकों पर अत्याचार  बंग्लादेश  में हाहाकार, सर्वत्र अराजकता मारकाट मानवता हो रही शर्मसार। .........

Aug 11, 2024 - 19:12
Aug 11, 2024 - 19:16
हिन्दु उत्पीड़न  पर हुए चुप -  डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
हिन्दु उत्पीड़न  पर हुए चुप - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

हिन्दु उत्पीड़न  पर हुए चुप
----------------
अल्पसंख्यकों पर अत्याचार 
बंग्लादेश  में हाहाकार,
सर्वत्र अराजकता मारकाट
मानवता हो रही शर्मसार। 

गठित हुई  अंतरिम सरकार
नहीं रूका  हिंसक वारदात,
उपद्रव हो रहा अनियंत्रित 
सेना का तो रोल बहियात।

हिन्दुओं का हो रहा प्रदर्शन 
सुरक्षा की गारंटी दे सरकार,
लूटपाट  और दंगा-फसाद 
प्रताड़ित होते हिन्दु परिवार।

अपने देश के विपक्ष का बरताव 
हिन्दु उत्पीड़न  पर हुए चुप,
इसराइल विरुद्ध गाजा पर मुखर
ईन्डी का गंदा दोहरापन  रूप।

राहुल  का दिखा घिनौना कुकृत्य 
खालिदा सुवन से मेलमिलाप,
इस्लामिक स्टेट से रखता संबंध 
कुचक्र रच किया घोर पाप।

देशविरोध राहुल व्यवहार
सौहार्द पर करते प्रहार,
देश बाहर विरोधी तत्वों से
दुश्मनों से जुड़े इनके तार।

सारा देश   आक्रोशित 
देख बंग्लादेश की हालत,
कैसे बचेंगे  वहाँ के  हिन्दु 
आई उनपर भयंकर आफत?

--डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।