Sidhgora Triple Murder: रिटायर्ड कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी-बेटे की हत्या की, फरार
रिटायर्ड कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर फरार हो गया, खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।
पिता ने ही की हत्या, फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्वार्टर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ रहते थे। उन्होंने ही पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटा रविशेक कुमार (30) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है और भाग गए हैं।
खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी
रविंद्र सिंह ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल उन्होंने पूरे परिवार की हत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है।
गर्भवती थी बेटी, इसी साल फरवरी में हुई थी रिटायरमेंट
रविंद्र सिंह की बेटी शादीशुदा थी और गर्भवती थी। उनकी रिटायरमेंट इसी साल फरवरी में हुई थी, उसके बाद से ही घर पर विवाद होने की बातें सामने आ रही हैं।
इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
आपकी राय क्या है – क्या रिटायरमेंट के बाद मानसिक तनाव ऐसी घटनाओं का कारण बन रहा है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस बड़ी घटना के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


