Sidhgora Hit and Run: ट्रेलर ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस ने वाहन जब्त किया
सिदगोड़ा में ट्रेलर ने महिला को टक्कर मारी, चालक फरार, पुलिस ने वाहन जब्त किया, घायल का इलाज जारी।
Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाश दीप प्लाजा से पहले सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सड़क किनारे चल रही थी महिला, ट्रेलर ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
चालक ने गाड़ी रोकी और मौके से फरार हो गया
स्थानीय लोगों के शोर से ट्रेलर (नंबर JH05DW3406) का चालक गाड़ी रोक कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, घायल का इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ट्रेलर को जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आपकी राय क्या है – क्या हिट एंड रन के मामलों में चालकों को सख्त सजा मिलनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक हो सकें।
What's Your Reaction?


