बंदगांव में महिला सशक्तिकरण का नया आयाम! बैंक ऑफ अमेरिका की परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र में बदलाव
बंदगांव में प्रदान संस्था और बैंक ऑफ अमेरिका की मदद से कृषि क्षेत्र में दो नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। महिलाओं के नेतृत्व में संचालित इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। जानें पूरी कहानी।

बंदगांव: बैंक ऑफ अमेरिका और प्रदान संस्था ने शुरू की दो नई कृषि परियोजनाएं, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा पंचायत स्थित ग्राम राजापारोम में 19 सितंबर 2024 को बैंक ऑफ अमेरिका के सहयोग से प्रदान संस्था द्वारा दो नई कृषि परियोजनाओं की शुरुआत की गई। ये परियोजनाएं लगभग 70 एकड़ भूमि में खरीफ और रबी की फसलों की खेती को सुगम बनाएंगी।
इन दोनों परियोजनाओं का संचालन राजापारोम की दो महिला समितियों द्वारा किया जाएगा। यह महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। परियोजनाओं का उद्घाटन दिल्ली से आए परियोजना अधिकारी सुश्री दृष्टि, वैरवी, शिशिर, हंसन, और प्रदान संस्था के बीसी दिलीप, सुपरवाइजर सुष्मिता महतो, किरन गागराई, और मास्टर ट्रेनर सुभाषिनी देवी की उपस्थिति में किया गया। आगंतुकों का स्वागत नाच-गान के साथ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में ग्राम मुंडा सकारी पूर्ति की अध्यक्षता में मुखिया कुश पूर्ति और बंदगांव प्रखंड के कृषि पदाधिकारी विजय जोंको ने भी दिल्ली और प्रदान संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से राजापारोम में कृषि क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिलाया जा सकता है और गांव से पलायन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
सभा में किसान सुरेश चंद्र पूर्ति ने धन्यवाद ज्ञापन किया और परियोजना स्थल का निरीक्षण भी किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष सुशीला पूर्ति, अमिता, पानो पूर्ति, सोमबारी पूर्ति, मिनी पूर्ति, शांति, मोनिका, जोबना, रानी, विजय पूर्ति, राउतु, अल्बर्ट, सुखलाल, दामू और अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
यह पहल कृषि क्षेत्र में सुधार और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी।
What's Your Reaction?






