जमशेदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
जमशेदपुर में विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सुसाइड नोट में परिवार पर प्रताड़ना का आरोप। जानिए पूरी खबर।

जमशेदपुर, 26 सितंबर 2024: झारखंड के जमशेदपुर में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बागुनगर में एक विवाहिता प्रीति देवी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन वहां पहुंचे और सुसराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने जातिवाद के कारण प्रीति को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या की।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति धमेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रीति ने 2014 में धमेंद्र से भागकर शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रीति को ससुराल वालों ने परेशान किया। उन्हें शादी के बाद प्रीति को रखने में असहजता होती थी और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। नोट में प्रीति ने लिखा है कि उसकी जाति धोबी है और उसके पति की जाति ग्वाला है। इसी कारण ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते थे। प्रीति ने अपने बच्चों को आत्महत्या करने से पूर्व यह नोट दिया था, जिसमें उसने धमेंद्र के पूरे परिवार को हत्या का जिम्मेदार ठहराया है।
प्रीति ने सुसाइड नोट में अपने ससुराल वालों के नाम भी लिखे हैं, जिनमें उसके पति धमेंद्र, ससुर कामाता यादव, सास प्रभावती देवी, और अन्य सदस्य शामिल हैं। उसने सभी को सजा देने की मांग की है।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। धमेंद्र यादव टाटा स्टील में ठेकेदार के रूप में कार्यरत है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोगों ने न्याय की मांग की है। मृतका के परिजन और स्थानीय लोग इस मामले में कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






