Children Ban on Hajj: अब परिवार के साथ हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे बच्चे, साऊदी अरब ने लगाया बैन
साउदी अरब ने हज आने वाले यात्रियों पर नया नियम लागू किया है। इसके तहत कोई भी परिवार हज यात्रा पर बच्चे साथ नही ले जा सकेगा।

साउदी अरब हज न्यूज: इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले मक्का मदीना को लेकर बड़ी खबर सामने आईं है। साउदी अरब ने हज आने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक साउदी अरब के कानून के तहत बच्चों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। यानी अब हज पर जाने वाला कोई भी परिवार अपने साथ बच्चों को नही ले जा सकेगा। ये प्रतिबंध अनिश्चितकाल तक लगा रहेगा। उमरा मंत्रालय ने कहा है कि हज के दौरान भारी भीड़ रहती है। वहीं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इसी के साथ उमरा मंत्रालय ने आगे कहा कि 2025 में उन्ही लोगों को वरीयता दी जाएगी। जो पहली बार हज यात्रा पर आए हैं। उन्हें भीड़ से बचाया जा सके।
किन देशों पर होगा इसका असर
दुनियाभर में 57 इस्लामिक देश है। जो इस्लाम को मानने वाले है। वहीं बहुत से ऐसे दूसरे देश भी है। जो इस्लामिक तो नहीं है लेकिन वहां मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। ये सभी लोग हर साल हज यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में हज के दौरान करोड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो जाते है। वैसे साउदी अरब ने वीजा के नए नियम सभी देशों पर लागू नहीं किए है। इसमें जो देश शामिल है वो है पाकिस्तान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, सूडान, ट्यूनेशिया और यमन देश प्रभावित होंगे।
क्यों लिया गया फैसला
आपकों बता दें कि हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए एप से बुकिंग की सुविधा भी ही। साउदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले लोग Nusuk App के जरिए ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं साउदी अरब की सरकार ने जिन देशों पर नए वीजा के तहत फैसला लिया है। यहां की सरकार इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए एक वर्ष के मल्टीपल वीजा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। अब इन देशों के लोग सिर्फ सिंगल एंट्री के तहत ही आवेदन कर सकते है। ये सिर्फ 30 दिनों के लिए ही वैलिड होगा। बता दें कि साउदी अरब अपने वीजा नियमों में हमेशा बदलाव करता रहता है।
What's Your Reaction?






