Delhi Assembly news : विजेंद्र गुप्ता ने संभाला स्पीकर का पद,पूर्व सीएम ने बधाई, रेखा गुप्ता ने रखा ये प्रस्ताव
दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। आतिशी सिंह ने स्पीकर को बधाई दी है।

दिल्ली असेंबली स्पीकर : दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले रोहिणी सीट से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति के साथ दिल्ली विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है। विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रवींद्र इंद्राज ने रखा था। उनके निर्वाचन के समय किसी ने विरोध नहीं दर्ज कराया। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली की आठवीं विधानसभा का अध्यक्ष बनने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने बधाई दी है। इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक वा पूर्व सीएम आतिशी सिंह ने हाथ मिलाकर बधाई दी। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने भी शुभकामनाएं दी।
विपक्ष ने क्या प्रदर्शन
दिल्ली सरकार के पहले ही दिन विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम ने सीएम कार्यालय से भीमराव अम्बेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने का आरोप लगाया। इस पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये शिष्टाचार संशोधन था। आपको इसे राजनीति का मंच नही बनाना चाहिए। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सही से चले। आप आदमी पार्टी सुनियोजित तरीके से सदन को बाधित करने के इरादे से आई है। मै चाहूंगा कि वो सदन की गरिमा बनाए रखें। लेकिन स्पीकर के कहने पर भी आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने से नही माने। जिसके चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
कौन है स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का राजनीति में एक लम्बा और सम्मानजनक करियर रहा है। 61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की रोहणी सीट से विधायक चुने गए है। इन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति देवकी थी। विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। इसके बाद उन्हें दिल्ली नगर निगम में पार्षद के रूप में भी काम करने का अवसर मिला। इसके बाद दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहचान बनाई। आप पार्टी की सरकार में विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष में रहते हुए खूब सवाल किए। उन्हे इन्ही अनुभव ने उन्हें स्पीकर बना दिया।
What's Your Reaction?






