Jamshedpur Suicide Case : जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला की फांसी से मौत, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप

जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला का फांसी से शव मिलने पर बेटे ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच में जुटी। किस तरह का है मामला, जानिए पूरी खबर।

Sep 3, 2025 - 16:04
 0
Jamshedpur Suicide Case : जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला की फांसी से मौत, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप
Jamshedpur Suicide Case : जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला की फांसी से मौत, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप

जमशेदपुर, 3 सितंबर 2025  : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी रोड निवासी सुनीता पात्रो (33) का शव बुधवार को उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। मृतका डेढ़ साल से अनिल सिंह के मकान में किराए पर रह रही थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के बेटे राज पात्रो ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि यह हत्या है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। राज पात्रो ने मकान मालिक शैलेंद्र कुमार सिंह पर संदिग्धता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को सुनीता और शैलेंद्र के बीच विवाद हुआ था।

सुनीता पात्रो अपने पति से विवाद के कारण अलग रह रही थीं और पिछले डेढ़ साल से शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ ही रह रही थीं। पुलिस ने बेटे की शिकायत को गंभीरता से लिया है और मुख्य आरोपी शैलेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

घटना के बाद परिवार में भारी शोक का माहोल है। आसपास के लोग भी दुखी हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।