Tatanagar Railway: वायरल वीडियो ने खोली पॉकेटमार की पोल, आरपीएफ-जीआरपी ने दबोचा शातिर

वायरल वीडियो के आधार पर RPF-GRP ने पॉकेटमार मोहम्मद ताबिश को गिरफ्तार किया, चोरी का मोबाइल बरामद, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा जारी।

May 5, 2026 - 16:07
May 5, 2026 - 17:11
 0
Tatanagar Railway: वायरल वीडियो ने खोली पॉकेटमार की पोल, आरपीएफ-जीआरपी ने दबोचा शातिर
Tatanagar Railway: वायरल वीडियो ने खोली पॉकेटमार की पोल, आरपीएफ-जीआरपी ने दबोचा शातिर

Jamshedpur Big Action: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जेब पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 2 मई को सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरोह के एक शातिर चोर मोहम्मद ताबिश को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में कैद हुई थी पॉकेटमारी की कोशिश

2 मई को फेसबुक और विभिन्न संचार माध्यमों पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट घर (यूटीएस काउंटर) में कतार में खड़े यात्रियों की पॉकेटमारी करने का प्रयास करते हुए साफ दिख रहा था।

वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हुई अलर्ट

वीडियो के संज्ञान में आते ही रेल पुलिस अलर्ट हो गई और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) चक्रधरपुर मंडल और रेल एसपी के मार्गदर्शन में चलाए गए ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत सोमवार शाम छापेमारी की गई।

मानगो के आजाद बस्ती से पकड़ा गया आरोपी

इस दौरान आरोपी मोहम्मद ताबिश को स्टेशन परिसर से दबोच लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से गया (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में मानगो के आजाद बस्ती इलाके में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

इस सफल अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया। रेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया है।

‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ जारी, यात्रियों से सतर्कता की अपील

आरपीएफ ने बताया कि ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और टिकट काउंटरों पर अपने सामान के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस को दें।

आपकी राय क्या है – क्या रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों और पुलिस गश्त को और बढ़ाया जाना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग पॉकेटमारों से सतर्क रह सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।