Adityapur Scooter Theft: सिक्योरिटी कार्यालय के ठीक सामने दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुए दो चोर
सिक्योरिटी कार्यालय के ठीक सामने दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुए दो चोर, पुलिस के हाथ अब तक खाली, गश्त बढ़ाने की मांग।
Adityapur Shocker: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस या कानून का कोई भय नहीं रहा। ताजा मामला वार्ड संख्या 17 के 7 एलएफ इलाके का है। यहां सोमवार को दिनदहाड़े एक स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
सिक्योरिटी कार्यालय के सामने हुई चोरी
घटना सेवा सहयोग सिक्योरिटी सर्विसेज कार्यालय के ठीक सामने की है। कार्यालय के एक कर्मचारी ने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की थी। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो अज्ञात चोरों ने रेकी करने के बाद कुछ ही मिनटों में स्कूटी का लॉक तोड़ा और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस के हाथ अब तक खाली
पीड़ित पक्ष की ओर से घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज के साथ आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
लोगों ने पुलिस पर लगाया खानापूर्ति का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है।
आपकी राय क्या है – क्या दिनदहाड़े बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को और सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग अपने आसपास चोरों के बढ़ते आतंक को समझ सकें।
What's Your Reaction?


