US Military Deportation 2025: अमेरिका से हो रही है भारतीय प्रवासियों की वापसी, 40 हजार विमानों से भेजा जाएगा भारत

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद 205 प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी मिलिट्री विमान भारत भेजा गया। कुल 18 हजार भारतीय स्वदेश लौटेंगे। जिन्हे 40 विमानों से भेजा जाएगा।

Feb 5, 2025 - 13:26
Feb 5, 2025 - 13:34
 0
US Military Deportation 2025: अमेरिका से हो रही है भारतीय प्रवासियों की वापसी, 40 हजार विमानों से भेजा जाएगा भारत
US Military Deportation 2025: अमेरिका से हो रही है भारतीय प्रवासियों की वापसी, 40 हजार विमानों से भेजा जाएगा भारत

वॉशिंगटन : अमेरिका में रह रहे अवैध तरीके से विभिन्न देशों के प्रवासी नागरिकों पर ट्रंप ने चाबूक चलाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। ट्रंप के इस मिशन से भारत भी अछूता नहीं रहा। यही वजह है कि सोमवार को अमेरिका का एक मिलिट्री विमान 205 भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंच रहा है। ट्रंप के इस मिशन के तहत कुल 18 हजार भारतीय स्वदेश वापस लौटेंगे। जिन्हे 40 विमानों से भारत भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक 7.25 लाख भारतीय बिना वीजा के अमेरिका में रह रहे थे। कुछ दिन पहले मैक्सिको के अप्रवासी लोगों को भेजा गया था। ट्रंप ने साफ कर दिया है। कि जो लोग अवैध रुप से रह रहे है। उनकी तलाश करके भेजा जाएगा।

एस जयशंकर प्रसाद के सामने उठाया मुद्दा


अमेरिकी प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हे स्वदेश भेज रहा है। जिसमें यूएस इन्फोर्मेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट के अनुसार साल 2024 तक 20407 लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। आपको बता दें कि इनमे से 2467 लोग अमेरिका के डिटेंशन कैम्प में ठहरे है। वहीं17940 को अमेरिका मानता है कि इनके पास को वैध दस्तावेज नही है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद पहुंचे थे। जहां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबिया ने जयशंकर के सामने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद भारत ने कहा वो सभी अवैध भारतीय प्रवासियों को लेने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी से भी फ़ोन पर चर्चा की थी। 

भारत पर क्यों लिया गया एक्शन


अमेरिकी वीजा पाने के लिए दुनियाभर के लोग मशक्कत करते है। हर कोई अमेरिका में बसना चाहता है। अगर बात करें अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासी भारतीयों की तो भारत तीसरे स्थान पर है। एक रिपोर्ट के अनुसार 7.25 लाख भारतीय बिना वीजा के अमेरिका में रह रहे है। अवैध प्रवासियों के मामले में अमेरिका का पड़ोसी देश मैक्सिको पहले स्थान पर है। तो वहीं साल्वाडोर दूसरे स्थान पर है। वैसे अमेरिका में अलग - अलग प्रकार के अवैध प्रवासी रहते है 


वीजा ओवरस्टे - ये वो लोग होते हैं। जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो जाती है। फिर भी अमेरिका का बने रहते है 

अवैध घुसपैठ - ऐसे लोग बिना किसी प्रमुख बंदरगाह के घुस जाते है। ये लोग समुद्री सीमा का इस्तेमाल करते है। 

पैरोल उल्लंघन -  अगर किसी व्यक्ति को सजा मिली है। और वो पैरोल पर बाहर है। कहीं भाग जाता है। दोबारा जेल नही जाता तो ऐसे लोगो को अवैध प्रवासी माना जाता है।


कानूनी दर्जा खोना - अगर किसी नागरिक को पहले कानूनी तौर पर रहने का अधिकार था और बाद में अधिकार समाप्त हो गया तो उसे अवैध प्रवासी माना जाएगा।


दोनों के रिश्तों में नही पड़ेगा असर


अमेरिका में अभी अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों की वापसी हो रही है। यह प्रक्रिया अमेरिकी नियमो के तहत की जा रही है। कुछ जानकारों का कहना है कि इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दोनों के राजनायिक रिश्तों को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अमेरिकी सरकार जो कर रही है वो राष्ट्र सुरक्षा के लिहाज से कर रही है। हर कोई ऐसा ही करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Brajesh Saini ब्रजेश सैनी इंडिया इंडियन न्यूज में बतौर न्यूज राइटर और रिपोर्टर मैनेजर के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई JIMMC कानपुर से पूरी की है। लगभग 6 वर्षो से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत है। पॉलिटिकल , स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल खबरों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वो कई संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।