London Gold Toilet Seat : लंदन का वो सोने का टॉयलेट सीट नीलामी के लिए तैयार, 83 करोड़ रुपये क्यों है शुरुआती कीमत
क्या आप जानते हैं कि इटैलियन कलाकार मॉरिजियो कैटेलन के बनाए 101 किलो सोने के टॉयलेट सीट का नाम 'अमेरिका' क्यों रखा गया है? इसकी शुरुआती कीमत 83 करोड़ रुपये क्यों है? क्या यह सोने का टॉयलेट सीट पूरी तरह से इस्तेमाल के लिए फंक्शनल है? डोनाल्ड ट्रंप ने इसे व्हाइट हाउस में रखने का ऑफर क्यों ठुकरा दिया था? पूरी जानकारी पढ़ें!
लंदन, 1 नवंबर 2025 – अक्सर पेंटिंग, दुर्लभ हीरे या प्राचीन कलाकृतियों की नीलामी की खबरें सुनी जाती हैं, लेकिन इस बार नीलामी का केंद्र एक ऐसा आइटम है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। लंदन में बना एक बेहद कीमती और कलात्मक सोने का टॉयलेट सीट (Gold Toilet Seat) अंतर्राष्ट्रीय नीलामी के लिए तैयार है। यह टॉयलेट सीट केवल शोपीस नहीं है, बल्कि पूरी तरह से ठोस सोने से बनी है और इस्तेमाल के लिए भी पूरी तरह फंक्शनल है। इसकी शुरुआती कीमत ही 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये तय की गई है। यह अनोखी कलाकृति न केवल अपने मूल्य, बल्कि कलाकार के गहरे सामाजिक संदेश के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
101 किलो सोना: कलाकार ने क्यों रखा नाम 'अमेरिका'
इस टॉयलेट सीट को मशहूर इटैलियन कलाकार मॉरिजियो कैटेलन (Maurizio Cattelan) ने बनाया है, जिनका नाम अक्सर विवादास्पद और विचारोत्तेजक कलाकृतियों के लिए जाना जाता है।
-
सोने का भार: इस टॉयलेट सीट को बनाने में करीब 101 किलो ठोस सोने का इस्तेमाल किया गया है।
-
नाम का रहस्य: कैटेलन ने इसे जानबूझकर 'अमेरिका' (America) नाम दिया है। इसके पीछे का संदेश बताते हुए उन्होंने कहा है कि "टॉयलेट चाहे सोने का हो या फिर मिट्टी का, उसमें काम एक ही हो सकता है। यह कलाकृति अमीर लोगों के दिखावे की जिंदगी का कोई फायदा नहीं होने का संदेश देती है और समाज में गरीब-अमीर के फर्क को रेखांकित करती है।"
विवाद और इतिहास: चोरी और डोनाल्ड ट्रंप का ऑफर
यह सोने का टॉयलेट सीट पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुका है।
-
गगनहाइम म्यूजियम: 2016 में इसे न्यूयॉर्क के गगनहाइम म्यूजियम में लगाया गया था और लोगों के इस्तेमाल के लिए खोला गया था। उस दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया था।
-
चोरी की घटना: 2019 में ब्लेनहीम पैलेस में रखा गया इसी तरह का एक टॉयलेट चोरी हो गया था, जिसके बाद इसकी काफी चर्चा हुई थी।
-
ट्रंप ने ठुकराया: एक समय इसे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ऑफर दिया गया था कि वह इसे व्हाइट हाउस में रख सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया।
इस टॉयलेट सीट की नीलामी न्यूयॉर्क के सॉथबी नीलामी घर में होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इतनी ऊंची शुरुआती कीमत के बावजूद इसे कौन खरीदता है। कलाकार मॉरिजियो कैटेलन अपने अन्य विवादास्पद कार्यों, जैसे एक केले को दीवार से चिपकाकर बेचना और घुटनों पर बैठे हिटलर की कलाकृति को 17.2 मिलियन डॉलर में बेचना, के लिए भी जाने जाते हैं।
What's Your Reaction?


