UP BJP President 2025: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े चेहरे, ब्राम्हण चेहरों पर दांव लगा सकता है आलाकमान
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में कई बड़े चेहरे शामिल है। लेकिन बीजेपी किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष लेटेस्ट न्यूज : उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी अध्यक्ष को लेकर राजनीति तेज हो गईं है। अब सभी की निगाहें आलाकमान पर टिकी हुई है। मौजूदा वक्त के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में उन्हें बाद यूपी बीजेपी की कमान किसके हाथों में आयेगी। इसकी अटकलें लगनी शुरू हो गई है। वैसे तो अध्यक्ष की दौड़ में कई चेहरे शामिल है। खबर के मुताबिक बीजेपी आलाकमान पिछड़ा या ब्राम्हण चेहरे पर दांव लगा सकती है। लेकिन पार्टी नेतृत्व इससे इतर फैसला लेकर सबको चौंका सकती है। बता दें कि प्रदेश में मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
ये तीन चेहरे सबसे आगे :
अगर आलाकमान किसी पिछड़े को बीजेपी अध्यक्ष की कमान सौंपती है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। रेस में तीन चेहरे सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसमें योगी कैबिनेट के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, और बीजेपी महामंत्री अमरपाल शामिल है। अगर कुर्मी वोटरों को साधने की बात की जाए तो स्वतंत्र देव सिंह पर दांव खेला जा सकता है। वहीं अमरपाल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी है।
ब्राह्मण चेहरे भी चर्चा में :
यूपी बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण चेहरे भी बने हुए है। आपको बता दें कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण वर्ग की बीजेपी से नाराजगी की चर्चाएं उड़ती रहीं है। ऐसे नाराजगी कम करने और वोट साधने के लिए बीजेपी किसी ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक , प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, कैबिनेट मंत्री उपेंद्र उपाध्याय शामिल है। बता दें कि जो भी बीजेपी अध्यक्ष बनेगा उस पर आगामी विधानसभा चुनाव की अधिक जिम्मेदारी रहेगी। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?






