15 सितंबर से टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: जानें ट्रेन की रफ्तार और ठहराव की पूरी जानकारी
15 सितंबर 2024 से शुरू हो रही टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड, ठहराव की जानकारी और समय-सारणी जानें। ट्रेन का नंबर 20893/20894 है और यह 7 घंटे 15 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होगी। हालांकि, स्टेशन के अनुसार, इसकी स्पीड में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। ट्रेन टाटानगर से गोमो स्टेशन तक 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। गोमो स्टेशन से गया स्टेशन तक की यात्रा 130 किमी/घंटा की रफ्तार पर होगी। गया और पटना के बीच ट्रेन की रफ्तार फिर से 110 किमी/घंटा होगी।
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को कुल 6 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसमें टाटानगर के बाद मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया शामिल हैं। यह ट्रेन 10 सितंबर को एक ट्रॉयल रन के लिए चलायी जाएगी।
ट्रेन का समय-सारणी इस प्रकार है: टाटानगर स्टेशन से यह सुबह 5:30 बजे चलेगी और पटना स्टेशन 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान, ट्रेन पटना से दिन के 3:30 बजे चलेगी और टाटानगर स्टेशन रात के 9:30 बजे पहुंचेगी।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे विभाग ने इस नई सेवा के लिए विशेष तैयारी की है और आशा जताई है कि यह ट्रेन यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय होगी।
What's Your Reaction?






