MGMMCH Bike Accident: डेंटल कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दो घायल

डेंटल कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद कुंडू की मौत, दो घायल, परिजनों में मातम।

May 12, 2026 - 14:31
 0
MGMMCH Bike Accident: डेंटल कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दो घायल

Jamshedpur Shocker: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के डेंटल कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 35 वर्षीय प्रमोद कुंडू की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिक्योरिटी गार्ड थे प्रमोद कुंडू

प्रमोद कुंडू भिलाई पहाड़ी निवासी थे। वह उलीडीह ओपी के पास संजीविनी नेत्रालय नरसिंह होम में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे

तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक (जिस पर विशाल और मोनू सवार थे) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमोद कुंडू को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रमोद कुंडू को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विशाल और मोनू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों में मातम

हादसे के बाद प्रमोद कुंडू के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपकी राय क्या है – क्या दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।