Jamshedpur Celebration : मानगो में विश्व हिन्दू परिषद का 61वाँ स्थापना दिवस, भव्य कार्यक्रम के साथ भोग वितरण
जमशेदपुर के मानगो प्रखंड में विश्व हिन्दू परिषद का 61वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भोग वितरण और बौद्धिक सत्र के साथ मातृशक्ति व युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
जमशेदपुर अंतर्गत मानगो प्रखंड के तुरियाबेड़ा खंड में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) का 61वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन दुर्गावाहिनी महानगर जिला सह संयोजीका शोभा पाठक के नेतृत्व में किया गया, जहाँ भोग वितरण किया गया। साथ ही, बौद्धिक जिला मंत्री चन्द्रिका भगत ने अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में विहिप की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कई गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिनमें –
-
जिला सह संयोजीका शोभा पाठक,
-
बजरंग दल संयोजक चन्दन दास,
-
विद्यार्थी प्रमुख आर्यन तिवारी,
-
मानगो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव शामिल थे।
पूरे महानगर में लक्ष्य
आयोजकों ने बताया कि विहिप के विचारों को समाज के बीच पहुँचाने और संगठन की जड़ों को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम केवल मानगो तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में जमशेदपुर महानगर के लगभग सभी क्षेत्रों में स्थापना दिवस और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी
स्थापना दिवस पर दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की कई बहनों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं युवाओं में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा और समाज में विहिप की विचारधारा को व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।
What's Your Reaction?


