Ghatshila Abduction: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, आरोपी फरार, पुलिस छापेमारी जारी
घाटशिला थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, आरोपी दिलीप महतो फरार, पुलिस छापेमारी जारी।
Jamshedpur Shocker: घाटशिला थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है। घटना में गालूडीह के रहने वाले युवक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
चार दिनों बाद थाने तक पहुंचा मामला
घटना 8 मई की रात 8.30 बजे की है, लेकिन थाने में मामला 11 मई को पहुंचा। घटना के संबंध में गालूडीह के कामरीगोड़ा का रहने वाला दिलीप महतो को आरोपी बनाया गया है।
कटिंगपाड़ी से हुआ अपहरण
घटना को गालूडीह के ही कटिंग पाड़ा से अंजाम दिया गया है। वहां के कुछ लोगों ने नाबालिग लड़की को 8 मई को देखा था। खोजबीन के दौरान परिवार के लोगों को जैसे ही आरोपी के बारे में पता चला, उसके बाद मामला दर्ज करवाया।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है
पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही दिलीप की गिरफ्तारी और नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।
आपकी राय क्या है – क्या नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने वालों के खिलाफ कड़ी सजा होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
अगर आपके आसपास कोई बच्ची इस तरह की घटना की शिकार हो रही है, तो तुरंत 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर कॉल करें।
What's Your Reaction?


