Golmuri Burglary: नामदा बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी, परिवार बाहर गया था

नामदा बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी, परिवार 8 मई को गया था बाहर, 11 मई को लौटने पर पता चला।

May 12, 2026 - 15:24
 0
Golmuri Burglary: नामदा बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी, परिवार बाहर गया था
Golmuri Burglary: नामदा बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी, परिवार बाहर गया था

Jamshedpur Shocker: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती आनंद नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की जेवर और नकदी की चोरी होने का एक मामला सामने आया है। घटना के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

8 से 11 मई के बीच हुई चोरी

घटना 8 मई से लेकर 11 मई के बीच की है। पीड़ित निदेश कुमार ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया है कि परिवार के लोग 8 मई को सपरिवार बाहर गए हुए थे 11 मई को लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर के सभी सामान बिखरे हुए हैं। जांच में पता चला कि नकदी और जेवर चोर लेकर भागे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस 8 मई से लेकर 11 मई के बीच का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरी की घटना के बाद से आस-पड़ोस के लोग भी डरे-सहमे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

आपकी राय क्या है – क्या बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पड़ोसियों को सतर्क रहना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग सतर्क रह सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।