Chatra Construction Accident: मोहनाडीह में मचान टूटने से मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, हजारीबाग रेफर
मोहनाडीह गांव में मचान टूटने से मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल, रेफर, परिजनों में कोहराम।
Chatra Shocker: झारखंड के चतरा में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडीह गांव में निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूर अचानक मचान टूटने से नीचे गिर पड़े।
एक मजदूर की मौके पर ही मौत
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संजू भुइयां को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
दूसरा मजदूर गंभीर घायल, हजारीबाग रेफर
वहीं दूसरे घायल मजदूर संजय दास की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया।
परिजनों में कोहराम
घटना की सूचना मिलने पर मृतक और घायल मजदूर के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मामले की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।
आपकी राय क्या है – क्या निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम बनने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग इस हादसे के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


