Jamshedpur Raid: हुरलुंग में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

जमशेदपुर में आबकारी विभाग ने हुरलुंग इलाके में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से नकली शराब, स्प्रिट और बोतलें बरामद, संचालक फरार।

Aug 18, 2025 - 17:09
 0
Jamshedpur Raid: हुरलुंग में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Jamshedpur Raid: हुरलुंग में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

जमशेदपुर : आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिरसानगर के हुरलुंग इलाके में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापामारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, कैरेमल, खाली बोतलें, ढक्कन और फर्जी स्टिकर बरामद किए।

सब इंस्पेक्टर रामदेव पासवान ने बताया कि इस फैक्ट्री का संचालन जितेंद्र यादव और कल्लू सिंह द्वारा किया जा रहा था। हालांकि, छापेमारी के समय दोनों आरोपी फरार हो गए और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

जब्त किए गए सभी सामानों को आबकारी विभाग कार्यालय में ले जाया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आबकारी विभाग की सख्ती के बावजूद शराब माफिया किस तरह शहर में गुपचुप तरीके से अपना नेटवर्क फैला लेते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।