Ranchi Murder: अवैध संबंध में हत्या, शव को हाईवा से कुचल एक्सीडेंट बनाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
अवैध संबंध में हत्या, शव को हाईवा से कुचल एक्सीडेंट बनाने की कोशिश, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा।
Ranchi Big Reveal: रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए कमलेश कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं।
अवैध संबंध बना हत्या का कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश कुमार का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर हत्या की साजिश रची गई।
शव को एक्सीडेंट दिखाने के लिए हाईवा से कुचला
हत्या के बाद शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए हाईवा ट्रक से कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना 3 मई 2026 को मानकीडीपा रिंग रोड के किनारे सामने आई थी, जहां सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था।
तकनीकी जांच से खुला पूरा राज
रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार छापेमारी की।
घर में की हत्या, फिर रिंग रोड पर फेंका शव
पुलिस के अनुसार, कमलेश कुमार की हत्या अनगड़ा थाना क्षेत्र के जानुम हाहे स्थित घर में की गई थी। हत्या के बाद शव को हाईवा ट्रक में लादकर टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकीडीपा रिंग रोड के पास ले जाया गया और हाईवा का अगला पहिया शव पर चढ़ा दिया गया, ताकि मामला एक्सीडेंट जैसा लगे।
हत्या में प्रयुक्त हाईवा, स्कूटी और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक हाईवा ट्रक (JH02BX-9396), एक स्कूटी (JH01DT-7599) और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
आपकी राय क्या है – क्या अवैध संबंधों के चलते होने वाली हत्याओं को रोकने के लिए समाज को और जागरूक होना चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग पुलिस की इस बड़ी सफलता के बारे में जान सकें।
What's Your Reaction?


