राहुल की भारत विरोधियों से मुलाकात  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

गर बीस सीटें आ जाती और भाजपा नेताओं को देते जेल, खरगे का एक अजीब  बयान संविधान से  वे कर रहे खेल।.....

Sep 12, 2024 - 12:25
 0
राहुल की भारत विरोधियों से मुलाकात  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
राहुल की भारत विरोधियों से मुलाकात  - डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

राहुल की भारत विरोधियों से मुलाकात 
------------------------
गर बीस सीटें आ जाती और
भाजपा नेताओं को देते जेल,
खरगे का एक अजीब  बयान
संविधान से  वे कर रहे खेल।

कांग्रेस की यही परंपरा
विपक्ष उन्हें नहीं सुहाता,
इमर्जेंसी में देखा देश ने
सर्व  विपक्ष को जेल जाता।

प्रवृति कांग्रेस की तानाशाही
लोकतंत्र से करती खिलवाड़,
दुर्दशा देश की कई बार हुई
बेवजह राहुल  भी रहे दहाड़।

भारत विरोधी अमेरिकी सांसद 
इल्हान उमर से मुलाकात,
विपक्ष नेता का कृत्य निंदनीय 
सौहार्दता पर कर रहे आघात। 

देश विरोधी ऐसे तत्वों से
राहुल गाँधी का मेल मिलाप,
देश में तो हो रहा बवाल 
देते बयान अनाप सनाप। 

आरक्षण विरोध देते बयान
देश  में तो  मचा  घमासान ,
अलगाववाद की चिनगारी
भड़काने की उनकी पहचान। 

नहीं लग रहा लगाम 
उनकी जुबान पर,
देश में होता विरोध 
प्रदर्शन सर्वत्र उफान पर।

-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।