हार पर गहरा मंथन-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

कांग्रेसी नेता कर रहे हार पर गहरा मंथन, इंडी के झड़कने से पार्टी में आई टेंशन।....

Oct 14, 2024 - 15:22
Oct 14, 2024 - 15:37
 0
हार पर गहरा मंथन-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित
हार पर गहरा मंथन-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

हार पर गहरा मंथन
-----------
कांग्रेसी नेता कर रहे
हार पर गहरा मंथन,
इंडी के झड़कने से
पार्टी में आई टेंशन। 

हार के लिए राहुल जिम्मेवार 
नहीं कोई कहने को तैयार,
उलटे वे  कुछ नेताओं पर 
इल्जाम लगा कर रहे प्रहार। 

पार्टी हित से निज हित का
गुट बना करते रहे प्रचार,
इसीलिए तो हो गया वहाँ
चुनाव में दल का  बँटाधार। 

कौन सी बात  में सच्चाई 
सुनने को राहुल नहीं तैयार,
मिथ्या नैरेटिव काम न आई 
असफल झूठों  के सरदार!

पद नहीं पर सर्वेसर्वा हैं
खरगे तो केवल मुखौटा हैं,
हाँ में हाँ  मिलाते  बाकी
कौन कहे सिक्का खोटा हैं?

वंशवाद में बंधा यह दल 
यही सबसे बड़ा है कारण,
मुक्त होना अभी असंभव
नहीं सोच जो करे निवारण। 
-डाॅ0 यमुना तिवारी व्यथित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Nihal Ravidas निहाल रविदास, जिन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई की है, तकनीकी विशेषज्ञता, समसामयिक मुद्दों और रचनात्मक लेखन में माहिर हैं।