Chandil Elephant Attack: ब्लॉक परिसर से लौटते समय हाथी ने मारी पटक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कुकड़ू गांव में हाथी ने अधेड़ को पटका, मौत, दो हाथी घूम रहे हैं जंगल में, ग्रामीणों में दहशत।

May 4, 2026 - 14:22
 0
Chandil Elephant Attack: ब्लॉक परिसर से लौटते समय हाथी ने मारी पटक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Chandil Elephant Attack: ब्लॉक परिसर से लौटते समय हाथी ने मारी पटक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Chandil Shocker: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव का है, जहां हाथी के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है।

ब्लॉक परिसर से घर लौटते समय हाथी ने बनाया शिकार

ग्रामीणों ने बताया कि मुनी राम गोराई रविवार शाम गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहां रोजाना ग्रामीण बैठकी के लिए जुटते हैं। देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया।

हाथी ने पटककर दी अंजाम

बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन पर हमला कर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों में दहशत, दो जंगली हाथी घूम रहे हैं आसपास

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के आसपास दो जंगली हाथी लगातार घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं

वन विभाग ने शव कब्जे में लिया, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

सूचना पाकर वन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वन विभाग की अपील – अकेले न जाएं, समूह में चलें

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहनेसमूह में चलने और हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने की अपील की है।

आपकी राय क्या है – क्या वन विभाग को हाथियों के आतंक से निपटने के लिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि वन विभाग हाथियों से ग्रस्त ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।