चम्पाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा में शामिल होने के बाद हुआ भव्य स्वागत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का भाजपा में शामिल होने के बाद सरायकेला में भव्य स्वागत हुआ। 3 सितंबर 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। चम्पाई सोरेन ने झारखंड में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद जताई।

Sep 4, 2024 - 19:09
Sep 4, 2024 - 19:14
चम्पाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा में शामिल होने के बाद हुआ भव्य स्वागत
चम्पाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा में शामिल होने के बाद हुआ भव्य स्वागत

सरायकेला: 4 सितंबर 2024 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला का दौरा किया। उनके स्वागत के लिए सरायकेला की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। तितिरबिला इमली चौक से लेकर भाजपा कार्यालय तक, लाखों लोग उनके स्वागत के लिए जुटे थे।

म्पाई सोरेन की स्वागत रैली में हजारों बाइक और सैकड़ों कारें शामिल थीं। उत्साहित चम्पाई सोरेन ने इसे सिर्फ रैली नहीं बल्कि 'रैला' करार दिया। भाजपा कार्यालय में उपस्थित भारी भीड़ के बीच, "जोहार" और "जय श्री राम" के नारे गूंज रहे थे। भाजपा कार्यालय के अंदर और बाहर, कहीं भी तिल रखने की भी जगह नहीं थी।

भाजपा कार्यालय में अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने संथाल परगना में आदिवासियों के अस्तित्व पर चिंता जताई और कहा कि दर्जनों गांव आदिवासियों से विहीन हो चुके हैं। उन्होंने भाजपा को बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर संघर्ष करने वाली पार्टी करार दिया और दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, और हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।