Chakulia Elephant Attack: 72 वर्षीय वृद्धा हाथी के हमले में ढ़ही, ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर साधा निशाना
बड़ामारा पंचायत में हाथी ने 72 वर्षीय वृद्धा को कुचल दिया, वन विभाग ने 50 हजार का दिया मुआवजा, ग्रामीणों में रोष।
Chakulia Shocker: चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के बांधडीह टोला निवासी दुलारी मुर्मू (72) नामक वृद्धा सोमवार की सुबह हाथी के हमले से मौत हो गई है।
घर से चौठिया जाने के दौरान हाथी चपेट में आईं दुलारी
मिली जानकारी के अनुसार दुलारी मुर्मू हर दिन की तरह आज भी सुबह घर से चौठिया जाने के लिए निकली थी, तभी अचानक हाथी के चपेट में आ गई।
वन विभाग ने 50 हजार का दिया तत्काल मुआवजा
घटना की सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को विभाग के पदाधिकारी ने श्राद्ध कर्म करने के लिए तत्काल मुआवजा के रूप में 50 हजार रुपए दिए हैं।
शेष मुआवजा जल्द देने का आश्वासन
पदाधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा की शेष राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने विभाग पर साधा निशाना, नहीं दी गई थी सूचना
हाथी के हमले से वृद्धा की मौत पर ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के विचरण करने की सूचना विभाग द्वारा नहीं दी गई, जिस कारण आज हाथी के हमले से एक की मौत हो गई है।
गांव से सटे जंगल में दो हाथी शरण लिए हुए
ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल गांव से सटे जंगल में दो हाथी शरण लिए हुए हैं। लोग रात में सोने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग – हाथियों को गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए
ग्रामीणों ने विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे हाथी को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो।
आपकी राय क्या है – क्या वन विभाग को गांवों में हाथियों की आवाजाही की पूर्व सूचना देने की व्यवस्था करनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि वन विभाग हाथियों के आतंक से ग्रस्त ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।
What's Your Reaction?


