CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार को चुना गया देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त, नियुक्ति से राहुल गांधी नहीं है खुश, जानिए कौन है ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। वो नए कानून से नियुक्त होने वाले पहले सीईसी है। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार की नियुक्त पर सवाल उठाए हैं।

ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त 2025: देश को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने ज्ञानेश कुमार की भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त चुन लिया है। वो राजीव कुमार की जगह लेंगे। सोमवार को चुने गए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम पर आखिरी मुहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई। वहीं अधिसूचना जारी करते हुए कहा गया है कि डॉ विवेक जोशी तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। नए कानून के तहत चुने जाने वाले वो पहले चुनाव आयुक्त है। इनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वहीं राहुल गांधी उनके चुने जाने से खुश नहीं है।
कब हुई थी बैठक
देश में अभी तक पुराने नियम के जरिए यानी परंपरा के अनुसार अभी तक सबसे पुराने चुनाव आयुक्त को ही कमेटी मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति करती थी। लेकिन इस बार इसके लिए नए कानून नियम थे। जिसे मद्देनजर रखते हुए नियुक्ति हुई है। 18 फरवरी से राजीव कुमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। ऐसे में नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति जरूरी थी। जिसके लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद ज्ञानेश कुमार पर सहमति बनी और उन्हें अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति किया गया। इस पर आखिरी मुहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक साउथ ब्लॉक कार्यालय में हुई। जिसमें पांच नाम रखे गए थे। जिसमें नेता विपक्ष और समिति के सदस्य राहुल गांधी ने नामों पर असहमति दर्ज कराई थी। टीम में ग्रह मंत्री अमित शाह भी सदस्य थे।
कौन है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग में वह तीन वरिष्ठ लोगों में से दो में वरिष्ठ है। इसी पैनल के दूसरे आयुक्त उत्तराखंड कैडर के अधिकारी सुखबीर सिंह संधू थे। 61 वर्षीय ज्ञानेश कुमार पहले ग्रह मंत्रालय का हिस्सा थे। जहां उनकी प्रमुख जिम्मेदारी अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुक्षेद 370 खत्म करने वाला मसौदा तैयार करना था। साथ दो केंद्र शासित राज्यों को विभाजित करना। उस समय ज्ञानेश ग्रह मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। इनके परिवार में कुल 28 सदस्य हैं। इनके पिता सुबोध कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी रह चुके है। मां सत्यवती योग टीचर है। इनकी बड़ी बेटी मेधा रूपम वर्तमान में यूपी कासगंज में डीएम है। दूसरी बेटी अभिश्री आईआरएस अधिकारी है। इनके बड़े दामाद मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है। नए चुनाव आयुक्त पर कई बड़ी जिम्मेदारियां है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव है। इसके बाद 2026 में बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव है।
What's Your Reaction?






