RG kar doctor rape case kolkata : आरजी कर मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर रेप मामले में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला
वेस्ट बंगाल के अरजी कर मेडिकल कालेज में 9 अगस्त 2024 को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुए रेप और हत्या मामले पर आज स्थानीय अदालत अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि पूरी घटना में संजय रॉय मुख्य आरोपी है।

RG kar doctor rape case kolkata: पिछले साल यानी 9 अगस्त 2024 को कोलकाता का बहुचर्चित रेप केस एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल कोलकाता के अरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला एक साथ रेप और हत्या मामले पर आज स्थानीय अदालत सियालदाह कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इस पूरे मामले में कर्मचारी संजय रॉय मुख्य आरोपी है। कोर्ट आज दोपहर 2.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। जब यह मामला हुआ था तो देशभर के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि अतरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश अनीरबान दास द्वारा मुकदमा शुरू होने के 57 दिनों बाद फैसला आ रहा है। इससे पहले 12 नवंबर को सुनवाई हो चुकी है।
कौन है आरोपी संजय रॉय ?
ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ पहले रेप किया गया था फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इसके बाद उसे बेरहमी से मारा गया। इस पूरी घटना में संजय रॉय मुख्य आरोपी साबित हुआ। संजय रॉय एक सिविल वलिंटियर था। जो सिटी पुलिस के साथ मिलकर काम करता था। कोलकाता पुलिस ने उसे डॉक्टर का शव मिलने के 10 दिन बाद गिरफ्तार किया था। पीड़िता के पास से ब्लूटूथ इयरफोन मिलने के बाद गिरफ्तारी हुई। सीसीटीवी में संजय रॉय इयरफोन लगाए सेमिनार हॉल की तरफ जाता दिखा था।
मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई :
घटना के बाद देश के लगभग सभी राज्यों में प्रदर्शन हुआ। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए मार्च निकाला गया। स्थानीय पुलिस पर भरोसा ना करते हुए हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने आरोपी की मौत की सजा की मांग की है। वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के सबूतों को प्रिंसिपल संदीप घोष ताला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी अभिजीत मंडल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। नतीजतन दोनो को जल्द ही जमानत मिल गई। क्योंकि सीबीआई ने 90 दिनों में आरोप पत्र दाखिल करने में नाकामयाब रही।
What's Your Reaction?






