Murder in Dumka: प्रेमिका से शादी से इनकार पर सनकी प्रेमी ने आधी रात को माता-पिता की हत्या, बेटियां भी घायल – गांव में पसरा मातम

दुमका जिले के सुंदराफलान गांव में प्रेम प्रसंग के चलते सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी और दोनों बहनों पर भी हमला किया। वारदात से इलाके में सनसनी।

Sep 2, 2025 - 14:18
 0
Murder in Dumka: प्रेमिका से शादी से इनकार पर सनकी प्रेमी ने आधी रात को माता-पिता की हत्या, बेटियां भी घायल – गांव में पसरा मातम
Murder in Dumka: प्रेमिका से शादी से इनकार पर सनकी प्रेमी ने आधी रात को माता-पिता की हत्या, बेटियां भी घायल – गांव में पसरा मातम

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराफलान गांव में रविवार की आधी रात एक खौफनाक वारदात हुई। बेटी के सनकी प्रेमी ने घर में घुसकर उसके माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं, उसने प्रेमिका और उसकी छोटी बहन पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

बारिश के बीच बरपा कहर

रविवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गांव में तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान आरोपी प्रेमी चुपके से घर में घुसा और अंदर मौजूद परिवार पर हमला बोल दिया। उसने पहले साहेब हेम्ब्रम (63) और उनकी पत्नी मंगली किस्कु (60) की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनकी बेटियां हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेम्ब्रम (17) पर भी हमला किया।

लहूलुहान हालत में दोनों बहनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस

खबर मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के अंदर खून के धब्बे और टूटी-फूटी चीजें इस वारदात की भयावहता बयान कर रही थीं।

 प्रेम संबंध से जुड़ा मामला

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है। बड़ी बेटी का प्रेमी, जो पाकुड़ का रहने वाला है और दिव्यांग है, घटना वाली रात घर पर आया था। पुलिस ने बताया कि बेटी की आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। लेकिन युवक के दिव्यांग होने का पता चलते ही माता-पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद युवती ने भी उससे दूरी बना ली। इसी रंजिश में युवक ने यह हृदयविदारक घटना अंजाम दी।

 गांव में मातम

इस वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि साहेब हेम्ब्रम और मंगली किस्कु शांत और मिलनसार स्वभाव के थे। हालांकि बेटी के प्रेम संबंध को लेकर परिवार में तनाव की खबरें पहले भी सामने आई थीं। अब पूरा गांव सदमे में है कि एक सनकी प्रेमी ने सिर्फ शादी से इनकार पर इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Team India मैंने कई कविताएँ और लघु कथाएँ लिखी हैं। मैं पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हूं और अब संपादक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहा हूं।