Chakradharpur Raid: नदी किनारे चल रही थी 6 चुलाई भट्टियां, 3200 किलो महुआ और 60 लीटर शराब नष्ट

उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकुआबेड़ा में 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर चुलाई शराब नष्ट की, 6 भट्टियां तोड़ी गईं।

May 5, 2026 - 15:15
 0
Chakradharpur Raid: नदी किनारे चल रही थी 6 चुलाई भट्टियां, 3200 किलो महुआ और 60 लीटर शराब नष्ट
Chakradharpur Raid: नदी किनारे चल रही थी 6 चुलाई भट्टियां, 3200 किलो महुआ और 60 लीटर शराब नष्ट

Chakradharpur Big Action: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पकुआबेड़ा में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग एवं चक्रधरपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर शराब नष्ट

छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। इस दौरान 3200 किलो जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया

नदी किनारे संचालित 6 चुलाई भट्टियां ध्वस्त

इसके अलावा नदी किनारे संचालित 6 चुलाई भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। अवैध शराब बनाने के लिए इन भट्टियों का उपयोग किया जा रहा था।

अभियान जारी रहेगा, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय क्या है – क्या ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है? कमेंट में बताएं।
इस खबर को शेयर करें, ताकि लोग अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Manish Tamsoy मनीष तामसोय कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर रहे हैं और खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल और शतरंज जैसे खेलों में उनकी गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता उन्हें एक कुशल खेल विश्लेषक बनाती है। इसके अलावा, मनीष वीडियो एडिटिंग में भी एक्सपर्ट हैं। उनका क्रिएटिव अप्रोच और टेक्निकल नॉलेज उन्हें खेल विश्लेषण से जुड़े वीडियो कंटेंट को आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। खेलों की दुनिया में हो रहे नए बदलावों और रोमांचक मुकाबलों पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।